Breaking News

अनोख देवी को मिला परित्यक्ता पेंशन का लाभ

अनोख देवी को मिला परित्यक्ता पेंशन का लाभ
टोंक, 16 जून। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान में हर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। लाभार्थी भी इन जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त कर रहे हैं। टोंक जिले के मालपुरा उपखंड की ढोली ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान में 17 वर्ष से परित्यक्ता के रूप में जीवन यापन कर रहीं अनोख देवी ने उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह और विकास अधिकारी सतपाल कुमावत को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उन्होंने परित्यक्ता पेंशन प्राप्त करने की गुहार लगाई। इस पर शिविर में उपस्थित उपखंड अधिकारी ने उनके प्रकरण की जांच करवाई और इसे सही पाने पर अनोख देवी को परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी किया। कैंप में उपस्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक ने इनका तत्काल जन आधार में अपडेट कर दोनों सक्षम स्तरो से अनुमोदित करवाया। इससे अनोख देवी को पेंशन एवं इनके 1 बच्चे को पालनहार योजना का लाभ सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिला। अनोख देवी ने अपनी समस्या के तुरंत समाधान के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।

Check Also

15 लाख का यात्री प्रतीक्षालय या लीपापोती? मालपुरा बस स्टैंड पर सुविधाएं नदारद

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor 15 लाख का यात्री प्रतीक्षालय या लीपापोती? मालपुरा …