Breaking News

मालपुरा में जनगणना कार्य में हरिनारायण मीना सबसे आगे, 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर रिपोर्ट भेजी

मालपुरा में जनगणना कार्य में हरिनारायण मीना सबसे आगे, 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर रिपोर्ट भेजी
मालपुरा (टोंक)। टोंक जिले के मालपुरा ब्लॉक में चल रहे जनगणना कार्य के दौरान सुपरवाइजर हरिनारायण मीना ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अपने अधीन सभी क्षेत्रों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर सबसे पहले तहसील कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
सुपरवाइजर हरिनारायण मीना को मालपुरा तहसील के सर्किल नम्बर 39 में कुल 8 एचएलबी (HLB) का दायित्व सौंपा गया था। उन्होंने एचएलबी नम्बर 258, 259, 260, 269, 270, 271, 272 एवं 273 का जनगणना कार्य निर्धारित समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी।
गौरतलब है कि राजस्थान में जनगणना कार्य का प्रथम चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। ऐसे में हरिनारायण मीना द्वारा समयबद्ध और पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य सम्पन्न करना अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की है। उनकी इस उपलब्धि से मालपुरा तहसील का नाम जनगणना कार्य में अग्रणी रूप से उभरकर सामने आया है।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …