Breaking News

विकास का पर्याय बनी मालपुरा विधानसभा, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में लिखी जा रही प्रगति की स्वर्णिम गाथा

विकास का पर्याय बनी मालपुरा विधानसभा, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में लिखी जा रही प्रगति की स्वर्णिम गाथा

मालपुरा (टोंक)। कभी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाली मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा आज राजस्थान में विकास की नई पहचान बनकर उभरी है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की ऐसी श्रृंखला शुरू हुई, जिसने गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक बदलाव की नई रोशनी पहुंचाई है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण और प्रशासनिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने मालपुरा को विकास के मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।

क्षेत्र में दूदू-छाण स्टेट हाईवे के निर्माण के साथ-साथ जयपुर-भीलवाड़ा 193 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की डीपीआर तैयार की जा रही है। संवारिया-झाड़ली-देवल-लाम्याजुनारदार-लाम्बाहरिसिंह सड़क निर्माण कार्य पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मालपुरा-रिण्डल्या-मांदोलाई-खेजड़ों का बास-देवगांव-बघेरा-हिसामपुर-नासिरदा-देवली सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य पर 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उनियारा खुर्द से किशनपुरा वाया झाड़ली-मनोहरपुरा जिला सीमा तक माइनिंग रोड निर्माण पर 25 करोड़ 47 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। देवल से नगर वाया लाम्बाहरिसिंह, मौरला, थड़ी (एमडीआर-308) सड़क निर्माण कार्य पर 58 करोड़ 50 लाख रुपये तथा गुर्जर की थड़ी से रिण्डल्या-रामपुरा बावड़ी तक सड़क निर्माण कार्य पर 47 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। रामसिंहपुरा से थली मोड़ तक तथा नारेड़ा से काचरिया सहित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दतोब, भादू का खेड़ा, कुहाड़ा से एकलसिंघा तक एमडीआर सड़क निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। देवली को बीसलपुर और टोडारायसिंह होते हुए जयपुर से जोड़ने वाली सड़क पर बनास नदी की पुलिया निर्माण हेतु 147 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में मालपुरा उप जिला चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत कराया गया, जबकि टोडारायसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया। मालपुरा चिकित्सालय में 8 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए। मालपुरा चिकित्सालय की बेड क्षमता 75 से बढ़ाकर 100 तथा टोडारायसिंह चिकित्सालय की क्षमता 50 से बढ़ाकर 75 बेड की गई। डिग्गी एवं लाम्बाहरिसिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया गया। मोर, झाड़ली, बसेड़ा, उनियारा खुर्द तथा दाबड़दुम्बा उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत कर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया। डिग्गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का निर्माण भी करवाया गया तथा नगर एवं कलमंडा में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए।

पेयजल क्षेत्र में मालपुरा में 3 उच्च जलाशयों, राइजिंग मेन एवं वितरण पाइपलाइन निर्माण कार्य पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। टोडारायसिंह में पर्याप्त दबाव से पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु 3 उच्च जलाशय, राइजिंग मेन एवं वितरण प्रणाली पर 30 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मालपुरा, टोडारायसिंह, केकड़ी, देवली एवं अलीगढ़ शहरी पेयजल योजनाओं के तहत उच्च जलाशय एवं अन्य कार्यों पर 50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। थड़ोली से केकड़ी के मध्य भांसू गांव के समीप पाइपलाइन कार्य पर 24 करोड़ 81 लाख रुपये तथा थड़ोली, केकड़ी, गोयला एवं नसीराबाद पंप हाउस को डबल फीडर से जोड़ने और बस ट्रांसफर सिस्टम स्थापित करने हेतु 5 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। डिग्गी एवं लाम्बाहरिसिंह शहरी पेयजल योजनाओं के संवर्धन और सुदृढ़ीकरण पर 92 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भासू, दाबड़दुम्बा, मुण्डियाकला, भावता, लक्ष्मीपुरा धाकड़ान, बोटुंदा और कवरावास ग्राम पंचायतों में पेयजल संवर्धन कार्यों पर लगभग 22 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। ईआरसीपी परियोजना के प्रथम चरण में बीसलपुर बांध को भरने हेतु आवश्यक कार्यों की राशि स्वीकृत कर कार्यादेश जारी किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए तथा प्रदेश में सर्वाधिक पानी की टंकियों का निर्माण मालपुरा-टोडारायसिंह क्षेत्र में हुआ।

नगरीय विकास के क्षेत्र में मालपुरा नगर पालिका को चतुर्थ श्रेणी से द्वितीय श्रेणी तथा टोडारायसिंह नगर पालिका को चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में क्रमोन्नत कराया गया। लाम्बाहरिसिंह और डिग्गी को नगर पालिका का दर्जा दिलाया गया। डिग्गी उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत कराया गया तथा पचेवर को नवीन उप तहसील और पंचायत समिति का दर्जा दिलाया गया। इससे प्रशासनिक सुविधाएं आमजन के और अधिक निकट पहुंचीं।

कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में मालपुरा कृषि मंडी को ए श्रेणी का दर्जा दिलाया गया तथा टोडारायसिंह गौण मंडी को कृषि मंडी में क्रमोन्नत कराया गया। मालपुरा मंडी में टीनशेड निर्माण कार्य करवाया गया। मालपुरा में नवीन डेयरी प्लांट निर्माण को स्वीकृति मिली। मालपुरा पशु चिकित्सालय को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों में कृषि केंद्र और पशु उपकेंद्र खुलवाए गए तथा पशुधन सहायकों एवं कृषि पर्यवेक्षकों के स्थानांतरण करवाकर क्षेत्र में सेवाएं सुदृढ़ की गईं।

धार्मिक एवं पर्यटन विकास के क्षेत्र में डिग्गी कल्याणजी धाम को 56 करोड़ रुपये की सौगात मिली, जिसमें लगभग 30 करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। डिग्गी कल्याणजी मंदिर के चारों ओर रिंग रोड, तालाब एवं सागर का सौंदर्यीकरण, गौरव पथ निर्माण, छतरियों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था विकसित की गई। सिंधौलिया माताजी मंदिर, लाम्बाहरिसिंह तथा भूतेश्वर नाथ मंदिर, टोडारायसिंह के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों पर 7 करोड़ 55 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय टोडारायसिंह के नवीन भवन का निर्माण कराया गया। विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में लगभग करोड़ो रुपये की लागत से कक्षा-कक्षों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया। क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अनेक विद्यालयों का उन्नयन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मालपुरा घाटी रोड पर नगर वन विकसित किया जा रहा है। लाखों पौधों के पौधारोपण अभियान के माध्यम से हरित क्रांति का संदेश दिया गया। किरावल बांध और लाम्बाहरिसिंह बांध के सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत कार्य भी करवाए गए।

किसानों के हितों की रक्षा के लिए कन्हैयालाल चौधरी ने कई बार फसल मुआवजे की मांग को लेकर धरने दिए और किसानों को राहत दिलाई। दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से बाहर करवाया गया तथा अजमेर रोड के हाथकी मोड़ पर प्रस्तावित टोल को भी जनहित में रुकवाया गया।

आज मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा में विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़कों, अस्पतालों, पेयजल योजनाओं, प्रशासनिक सुविधाओं, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और जनकल्याणकारी कार्यों के रूप में धरातल पर दिखाई देता है। यही कारण है कि क्षेत्रवासी आज गर्व के साथ कहते हैं कि मालपुरा विधानसभा विकास, विश्वास और जनसेवा का पर्याय बन चुकी है तथा आने वाले वर्षों में राजस्थान के सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगी।

“जहां संकल्प विकास का हो, वहां परिवर्तन निश्चित होता है; और जहां नेतृत्व कन्हैयालाल चौधरी जैसा हो, वहां इतिहास नहीं, विकास की नई इबारत लिखी जाती है।”

Check Also

मालपुरा में जनगणना कार्य में हरिनारायण मीना सबसे आगे, 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर रिपोर्ट भेजी

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor मालपुरा में जनगणना कार्य में हरिनारायण मीना सबसे …