Breaking News

मीणा छात्रावास एवं अध्ययन संस्थान टोंक के उद्घाटन की तैयारियां तेज, 20 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

मीणा छात्रावास एवं अध्ययन संस्थान टोंक के उद्घाटन की तैयारियां तेज, 20 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

टोंक। मीणा छात्रावास एवं अध्ययन संस्थान टोंक के उद्घाटन एवं नींव पूजन कार्यक्रम को लेकर रविवार को संस्थान परिसर में उद्घाटन पूर्व बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मीडिया प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के सफल संचालन के लिए गठित सभी समितियों के मुखियाओं को उनके संबंधित कार्यों का विभाजन कर दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि उद्घाटन एवं नींव पूजन के लिए सर्वाधिक बोली लगाने वाले भामाशाहों के नाम शिलालेख पट्टिका पर अंकित किए जाएंगे। वहीं एक लाख रुपये या उससे अधिक सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों के लिए अलग पट्टिका तथा 51 हजार से एक लाख रुपये तक सहयोग करने वाले दानदाताओं के लिए अलग भामाशाह पट्ट का निर्माण किया जाएगा। अन्य सहयोगकर्ताओं के नाम भी भामाशाह पट्ट पर दर्ज किए जाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 20 जून 2026 को प्रातः 8 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर से मीणा छात्रावास तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को कलश समिति की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रा के साथ संस्थान का मुख्य ध्वज भी रहेगा तथा मुख्य ध्वज की बोलीदाता घोड़े पर सवार होकर कलश यात्रा का नेतृत्व करेगा।
बैठक में संस्थान अध्यक्ष रामकरण मीणा, कन्हैयालाल चौकी, प्रहलाद मीणा देवपुरा, प्रेमचंद मीणा, सीताराम मीणा, धोलूराम मीणा, आसाराम मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …