Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सेवा ही संघठन कार्यक्रम।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सेवा ही संघठन कार्यक्रम

लाम्बाहरिसिंह(टोंक)-
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर लांबाहरिसिंह भाजपा मंडल द्वारा कस्बे में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए ।भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव ने बताया कि महामारी में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कस्बे में बंसीवाला मंदिर के पास पक्षियों के लिए दाना डाला गया।

वही अजमेर रोड स्थित कई नीम के पेड़ों पर परिंदे बांधे गए।मुख्य बस स्टैंड पर गायों को हरा चारा डाला गया व केशव वाटिका बालाजी मंदिर परिसर में पेड़ पौधों की साफ सफाई कार्य एवं पौधों को पानी पिलाया गया। साथ ही जलदाय विभाग के क्वार्टर के पास में बेलपत्र का पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष विजय गौतम,विशिष्ट जन राजेंद्र प्रसाद शर्मा गुरुजी, प्रवक्ता विनोद कुमार शर्मा malpura पंचायत समिति सदस्य रूपचंद अकोदिया, रामप्रसाद सोनी,संजय साहू,हंसराज सैनी,नोरत मल रेगर, सारांश अग्रवाल,सुरेंद्र नामा,सोहन लाल साहू, कैलाश चंद माली, राजेश नायक, नंदकिशोर प्रजापत, कालू पालीवाल, गोपाल लाल नायक आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण …