Breaking News

व्यवसायिक उपयोग करने पर 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

व्यवसायिक उपयोग करने पर 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

टोंक। रसद कार्यालय के संयुक्त जांच दल द्वारा बुधवार को जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने की कार्यवाही की गई। जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल मीणा ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी धर्मचंद अग्रवाल ने मैसर्स असलम मैरिज गार्डन, प्रो. सैफी खान सबीलशाह की चौकी टोंक के औचक निरीक्षण के दौरान 8 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रीक मोटर एवं एक गैस तौलने का धर्म कांटा रखा हुआ था। जिसको द्रविकृत पैट्रोलियम गैस नियंत्रण उल्लंघन के तहत मौके पर जब्त किया गया। इस दौरान प्रवर्तन निरीक्षक अमित शर्मा समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …