Breaking News

वर्ष 2024 की आखिरी पूर्णिमा पर कल्याण धणी के उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

वर्ष 2024 की आखिरी पूर्णिमा पर कल्याण धणी के उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मालपुरा। टोंक जिले में स्थित छोटी काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी डिग्गी में रविवार को वर्ष 2024 की आखिरी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर पुजारी विजय नारायण शर्मा (जोनी) ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर अलसुबह मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुराणों के अनुसार इस पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया जाता है।
इस दिन व्रत उपवास करने से विष्णु भगवान सभी के दुःख – दर्द दूर करते हैं। पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण की कथा का वाचनकर विधि विधान से पूजा अर्चना भी की जाती है। इस अवसर पर रविवार को कल्याण धणी का मनमोहक श्रृंगार कर आकर्षक झांकी सजाई गई। साथ में मंदिर परिसर में सुंदर सजावट भी की गई।
कल्याण महाराज के दोपहर में 2:30 बजे बाटी चूरमा का एवं रात्रि में 8:00 बजे खीर- बाटी भोग लगाया गया। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर कल्याण महाराज के मंदिर से लेकर पूरे बाजार में भक्तों की भीड़ ही नजर आई। दर्शनार्थी  कल्याण महाराज के जयकारे लगाते हुए एवं नाचते गाते हुए कल्याण मंदिर पहुंचे। पूर्णिमा के अवसर पर रविवार होने से भी भक्तों की भीड़ देखी गई।

Check Also

सवालों से प्रचार तकः बदलती कलम पर बड़ा सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor सवालों से प्रचार तकः बदलती कलम पर बड़ा …