Breaking News

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

टोंक, 2 दिसंबर। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने 25 दिसंबर को क्रिसमस एवं दिसंबर को नववर्ष के त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. झा ने बताया कि उपखंड मजिस्टेªट टोंक को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट टोंक को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्टेªट उनियारा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट उनियारा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपखंड मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी तरह उपखंड मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट दूनी को संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नगरफोर्ट को संपूर्ण क्षेत्र, उपखंड मजिस्टेªट मालपुरा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट मालपुरा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं।

Check Also

टोंक के कलमंडा में खौफनाक वारदात: मस्जिद में विवाद के बाद नमाजी को जिंदा जलाने की कोशिश, इमाम फरार

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor टोंक के कलमंडा में खौफनाक वारदात: मस्जिद में …