संविधान दिवस मनाकर संविधान निर्माता को किया नमन
मालपुरा (टोंक)। लाम्बाहरिसिंह स्थित गीतांजलि विद्यापीठ में मंगलवार को मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान के तत्वावधान में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चंद वैष्णव, सहकारिता समिति अध्यक्ष महिपाल चौधरी, संस्थान संस्थापक नोरत मल वर्मा, संस्थान सचिव संजय कुमार पाराशर, संस्था प्रधान विष्णु प्रजापत ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पितकर संविधान निर्माता को नमन किया गया।

इस अवसर पर रमेश चंद वैष्णव ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को आज ही के दिन संविधान को अधिनियमित अंगीकृत और आत्मा अर्पित किया गया था। संविधान की उद्देशिका को पढ़कर संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने पर विचार विमर्श किया गया।

संस्थान संस्थापक नोरत मल वर्मा ने संविधान दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा निर्मित लिखित व व्यापक संविधान, इस संविधान की बदौलत सभी लोगों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय मिलता है, इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया, तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं से संविधान संबंधी प्रश्नोत्तरी की गई जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को नोटबुक देखकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संजय पाराशर, मानव मित्र मंडल सेवा संस्थान संस्थापक नोरत मल वर्मा, विष्णु कुमार प्रजापत, रामावतार शर्मा, ज्ञानचंद नामा, किरण पाराशर सहित विद्यालय स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News