Breaking News

जल, जंगल, जमीन का संरक्षण और प्रबंधन अतिआवश्यक : पद्मश्री लक्ष्मण सिंह 

जल, जंगल, जमीन का संरक्षण और प्रबंधन अतिआवश्यक : पद्मश्री लक्ष्मण सिंह 
मालपुरा (टोंक)। उपखण्ड के ग्राम सैल सागर और मालूणी में ग्राम विकास नवयुवक मंडल लापोड़िया द्वारा बुधवार को धरती जतन यात्रा कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक तालाब का विधिवत पूजन कर पुष्कर सरोवर का पवित्र जल तालाब में अर्पण किया गया। साथ ही पेड़ों के रक्षा सूत्र बांधे गए। गांव के लोगो ने स्वच्छता एवं पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया।
ग्राम सभा के आयोजन में संस्था सचिव पद्मश्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल, जंगल, जमीन का संरक्षण और प्रबंधन अतिआवश्यक है।  ग्राम के शामलात संसाधनों को स्वच्छ और विकास करने के साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाए और सुरक्षा करे।
इस मौके पर ग्राम के मोजिज लोग काना राम तेतरवाल, बालूराम भाखर, यादराम जाट, बद्री प्रजापत, बदाम देवी, बाली देवी, एवं संस्था के कार्य कर्ता दशरथ शर्मा, नरसिंह राठौड़, राजेश शर्मा, बाबूलाल मीणा, रामवतार सैनी, महेश योगी, प्रकाश गुर्जर, कुंजबिहारी शर्मा उपस्थित रहे। यह जानकारी नरसिंह राठौड़ ने दी।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …