Breaking News

विभिन्न पर्व को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विभिन्न पर्व को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
टोंक, 12 फरवरी। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने 16 फरवरी को देवनारायण जयंती, 22 को विश्वकर्मा जयंती, 23 को स्वामी रामचरण जयंती, 24 को गुरु रविदास जयंती एवं 25 फरवरी को शब ए बारात के त्योहार को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट उनियारा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट उनियारा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपखंड मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी तरह उपखंड मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट दूनी को संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नगरफोर्ट को संपूर्ण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट मालपुरा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट मालपुरा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी मजिस्टेªट जयंती एवं विभिन्न त्योहारों के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति की निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की सुनिश्चितता करेंगे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने की दशा में तत्काल अधोहस्ताक्षरकर्ता को सूचित करेंगे।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …