Breaking News

निक्षय दिवस पर बांटे पोषाहार किट

निक्षय दिवस पर बांटे पोषाहार किट
टोंक, 8 अगस्त। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला क्षय निवारण केंद्र टोंक में मंगलवार को निक्षय दिवस का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. हिमांशु मित्तल ने बताया की माह के द्वितीय मंगलवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निक्षय दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में टीबी रोगियों को रोग के लक्षण एवं इसके बचाव की जानकारी दी जाती है। साथ ही, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत दानदाताओ द्वारा टीबी मरीजों को पोषाहार वितरित किये जाते है। डॉ. मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में मर्सरत मिया, हनुमान सिंह सोलंकी, प्रवीन सिंह सोलंकी, बादल साहू, रोहिताष कुमावत सहित लोग उपस्थित थे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …