Breaking News

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित 

टोंक, 25 जुलाई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) शिवचरण मीना ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला मुख्यालय पर कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट टोंक में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसके दूरभाष नंबर 01432-247478 हैं। एडीएम ने बताया कि कृषि सांख्यिकी विभाग टोंक के सहायक निदेशक सुगर सिंह मीणा, (मोबाइल नंबर 9414657160) को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष परीक्षा तिथि के दो दिन पहले स्थापित हो जाएगा जिसका समय प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक होगा। यह नियंत्रण कक्ष परीक्षा समाप्ति के बाद समस्त सामग्री/गोपनीय सामग्री बोर्ड कार्यालय भेजे जाने तक कार्यरत रहेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर 30 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों पर वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराएगा। यह परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से 12 एवं दोपहर 02ः30 से 04ः30 बजे तक आयोजित होगी।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …