Breaking News

विश्व जनसंख्या दिवस एवं चाइल्ड हेल्थ एंड केयर पर सेमिनार का हुआ आयोजन

विश्व जनसंख्या दिवस एवं चाइल्ड हेल्थ एंड केयर पर सेमिनार का हुआ आयोजन

मालपुरा (टोंक) – रोटरी क्लब मालपुरा सिटी की ओर से मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस एवं चाइल्ड हेल्थ एंड केयर पर रेखा देवी मेमोरियल नर्सिंग स्कूल अविकानगर में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आस्था जैन ने विद्यार्थियों को जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण बनाए रखने के लिए जागरूकता पैदा करने बारे में जानकारी देते हुए बालकों के स्वास्थ्य व उनकी देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बालक के जन्म से लेकर उसकी देखभाल में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान रोटरी क्लब मालपुरा सिटी के अध्यक्ष डॉक्टर अंकित जैन, सदस्य रामगोपाल शर्मा, सौभाग्य सिंह, डॉक्टर राजकुमार गुप्ता, शेर सिंह राजावत, नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य बाबूलाल सैनी, बीएड महाविद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र जैन, सोहेल नकवी सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …