Chief Editor
श्वेता मेहता मोदी बनी लायंस क्लब ब्राण्ड अम्बेसडर
पंकज पुलासारिया अध्यक्ष, पवन अग्रवाल सचिव व अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त
जयपुर – लायंस क्लब जयपुर विद्याधर नगर ने आज राजस्थान की प्रमुख सख्सियत श्वेता मेहता मोदी मिसेज़ इंडिया दा क्राउन को अपने क्लब की 2023-2024 के कार्यकाल के लिए ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है। क्लब द्वारा लगातार तीसरे वर्ष उनके सेवा कार्यों से प्रभावित कर नियुक्ति दी है। साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए क्लब अध्यक्ष लायन पंकज पुलासारिया, सचिव लायन पवन अग्रवाल व लायन अजय अग्रवाल को क्लब के सभी सदस्यों की सहमति से नियुक्त किया गया है। क्लब सदस्यो ने क्लब सलाहकार के रूप में हार्दिक मोदी की नियुक्ति की गई है। लायंस क्लब विद्याधर नगर सेवा कार्यों के लिए एक अग्रणी संस्था है। क्लब के द्वारा अगप्रत्यारोपण, रक्तदान शिविर, वस्त्रदान, भोजन वितरण, कम्बल व वस्त्र वितरण, नारी शक्तिकरण, मधुमेह जांच शिविर, नेत्रदान, वृक्षारोपण, जल सरक्षण, यातायात जागरूकता, जीव दया व सेवा के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करता है। साथ ही समय समय पर प्रमुख सामाजिक हस्तिया मेघावी छात्र, डॉक्टर, पुलिस सेवा व सेना क्षेत्र से जुड़े हुए सम्मानीय लोगो का सम्मान भी किया जाता है। क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष बाल दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, शिक्षक दिवस, डॉक्टर्स दिवस, Ca day, पत्रकार दिवस भी शानदार तरीके से मनाया जाता है व इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगो का सम्मान भी क्लब के द्वारा किया जाता है।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News