Breaking News

कहीं यह भाजपा कार्यकर्ताओं की बगावत तो नहीं या फिर है और कुछ ?

कहीं यह भाजपा कार्यकर्ताओं की बगावत तो नहीं या फिर है और कुछ ?

मालपुरा (टोंक) – चुनावों की सरगर्मियों ने अभी पूरी तरह से जोर भी नही पकड़ा, कि उससे पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं का रुख कुछ बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले भी सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं की फोटो चुनावी शंखनाद कर चुके समाजसेवी और कोंग्रेस पीसीसी सदस्य घासीलाल चौधरी के साथ वायरल हो चुकी है। फिर एक भाजपा से पालिका पार्षद भी रैली में नजर आए। और अब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री नरसिंह चौधरी भी घासीलाल चौधरी के साथ दिखाई दे रहे हैं। चुनाव से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं की यह वायरल फोटो भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। जीएल चौधरी की रैली और जनसंवाद कार्यक्रम में भी कई भाजपाइयों के चेहरे नजर आए। वही शहर भर में भाजपाइयों की वायरल फोटो की चर्चा जोरों पर है।

Check Also

जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग, केंद्र व राज्य सरकार से ‘संत सुरक्षा नीति’ लागू करने की अपील

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग, …