Breaking News

अमरी देवी जाट को मिला विधवा पेंशन का लाभ

अमरी देवी जाट को मिला विधवा पेंशन का लाभ
मालपुरा (टोंक) 30 मई – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान में बेसहारा लोगों को सहारा मिल रहा है। टोंक जिले के मालपुरा उपखंड की ग्राम पंचायत रिंडल्या बुजुर्ग में आयोजित शिविर में विधवा महिला अमरी देवी जाट को पेंशन का लाभ प्रदान किया गया।
अमरी देवी ने प्रशासन गांवों के संग अभियान में उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह और विकास अधिकारी सतपाल कुमावत को बताया कि वह 16 वर्ष से विधवा हैं और उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पेंशन चालू कराने की गुहार लगाई। उपखंड अधिकारी ने बताया कि 16 साल से विधवा पेंशन की पात्र होने तथा 5 वर्ष से वृद्धा पेंशन की पात्र होने के बावजूद दस्तावेजों की कमी के कारण उनका ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सका। इस वजह से उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था। उपखंड अधिकारी ने जांच में अमरी देवी के प्रकरण को सही पाया। उन्होंने कैंप में उपस्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक को इनका तत्काल ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया। इस पर कार्मिक ने अमरी देवी का विधवा पेंशन का ई-मित्र से आवेदन करवाया तथा दोनों सक्षम स्तरो से अनुमोदित करवाया। इस तरह अमरी देवी को विधवा पेंशन योजना तथा सरकार की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया। इस पर आर्थिक परेशानियों से त्रस्त विधवा महिला अमरी देवी की आँखे छलछला उठीं। उन्होंने मधुरता से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्थानीय प्रशासन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …