Breaking News

विधवा इंद्रा देवी को पेंशन और उनके बच्चों को पालनहार का लाभ मिला

विधवा इंद्रा देवी को पेंशन और उनके बच्चों को पालनहार का लाभ मिला
टोंक, 29 मई – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान बेसहारा परिवारों को सहारा दे रहे हैं। टोंक जिले के मालपुरा उपखंड की ग्राम पंचायत इंदौली में आयोजित शिविर में इसी गांव की विधवा महिला इंद्रा देवी को पेंशन और उनके तीन बच्चों को पालनहार योजना का लाभ दिया गया।
इंद्रा देवी ने शिविर में उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह और विकास अधिकारी सतपाल कुमावत को बताया कि पिछले साल सितंबर में उनके पति रोडू लाल जाट का निधन हो गया था। उन्होंने अपनी आर्थिक दिक्कतों का हवाला देते हुए खुद की पेंशन और बच्चों को पालनहार योजना के लाभ की गुहार लगाई। उपखंड अधिकारी ने इंद्रा देवी के प्रकरण की जांच कराई और इसे सही पाने पर कैंप में उपस्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक को उनका तत्काल ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया। इस पर कार्मिक ने विधवा पेंशन का ई-मित्र से आवेदन करवाया तथा दोनों सक्षम स्तरों से अनुमोदन करवाया। इससे उनकी विधवा पेंशन चालू हो गई और उनके तीन बच्चों को पालनहार योजना का लाभ मिल गया। उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया। इस पर आर्थिक दिक्कतों से त्रस्त विधवा महिला इंद्रा देवी की आंखें छलछला आईं। उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …