Breaking News

पालिका प्रशासन ने की कार्यवाही, हटवाया अतिक्रमण

पालिका प्रशासन ने की कार्यवाही, हटवाया अतिक्रमण

मालपुरा (टोंक) – नगर पालिका प्रशासन ने कल बुधवार को अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही करते हुए त्रिपुरानगर आवासीय काॅलोनी सदरपुरा रोड बृजलालनगर तहसील मालपुरा में से अतिक्रमण हटवाया। श्योजीराम माली पुत्र पन्नालाल माली द्वारा त्रिपुरा नगर विस्तार ब्लाॅक ई की सुविधा क्षेत्र की भूमि में रखी अवैध सामग्री को हटवाकर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
राजपाल बुनकर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका मालपुरा द्वारा बताया कि समस्त काॅलोनीवासी त्रिपुरा नगर सदरपुरा रोड बृजलालनगर द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था कि उक्त काॅलोनी में श्योजीराम माली पुत्र पन्नालाल माली द्वारा सुविधा क्षेत्र की भूमि पर अवैध सामग्री डालकर अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाने के लिये नगरपालिका मालपुरा द्वारा श्योजीराम माली को नोटिस जारी किया गया था। किन्तु फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण कल 24 मई बुधुवार को काॅलोनी की सुविधा क्षेत्र की भूमि से अतिक्रमण हटवाया जाकर काॅलोनी की सुविधा क्षेत्र की भूमि को काॅलोनीवासियों को सुपुर्द किया गया। काॅलोनी की सुविधा क्षेत्र की भूमि अतिक्रमण मुक्त होने पर काॅलोनीवासियों ने अधिशाषी अधिकारी राजपाल बुनकर का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रियांश विजय कनिष्ठ अभियन्ता, राजेश कुमार जमादार, गृहरक्षक उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …