Breaking News

अंजना शर्मा को तत्काल मिला परित्यक्ता प्रमाण-पत्र

अंजना शर्मा को तत्काल मिला परित्यक्ता प्रमाण-पत्र

टोंक, 24 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। टोडारायसिंह तहसील के ग्राम इंदोकिया में आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान में लाभार्थी अंजना शर्मा ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2012 में हुआ था। उन्होंने बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही हैं। उन्हें ग्राम में आयोजित महंगाई राहत कैंप की जानकारी मिली तो उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को अपनी समस्या बताई। इस पर अधिकारियों ने मौके पर ही अंजना का परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी करवाकर पेंशन के लिए आवेदन करने में सहायता की। साथ ही, जन आधार अपडेट होने पर पेंशन के आवेदन को ऑनलाइन करने के लिए ई-मित्र को निर्देशित किया। इतनी आसानी से काम होने पर अंजना शर्मा ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …