Breaking News

अम्बेडकर विचार मंच ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

अम्बेडकर विचार मंच ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मालपुरा (टोंक) – दलित व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने वाले हत्यारों को गिरफ्तारी, आर्थिक मदद एवं सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग। मालपुरा उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सैकड़ों भीम सैनिकों के साथ अम्बेडकर विचार मंच मालपुरा द्वारा मालपुरा उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जयपुर जिले के रामपुरा खुर्द में दलित व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने वाले हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने तथा पीड़ित परिवार को 5000000 का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग रखीं। इस अवसर अम्बेडकर विचार मंच अध्यक्ष गजेन्द्र बोहरा, उमाशंकर ठागरिया, पन्नालाल वर्मा, नोरतमल वर्मा, शशिपाल झारोटिया, मुकेश मासलपुरिया, नरेन्द्र फुलवारिया, कैलाश गोरखीवाल, राजेश कुमार वर्मा, एडवोकेट राकेश वर्मा, अमित वर्मा, चिरंजी लाल वर्मा, काना, देवेन्द्र, अशोक आदि दर्जनों भीम सैनिक उपस्थित रहे हैं।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …