Breaking News

निवाई-पीपलू विधायक ने विशेष योग्यजनों को स्कूटी वितरित की।

निवाई-पीपलू विधायक ने विशेष योग्यजनों को स्कूटी वितरित की।
टोंक, 1 मई। निवाई-पीपलू विधायक श्री प्रशांत बैरवा ने सोमवार को विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना व मुख्यमंत्री स्कूटी योजना 2022 अंतर्गत विशेष योग्यजनों को 28 स्कूटी वितरित कीं। कृषि उपज मंडी निवाई में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने विशेष योग्यजनों को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और स्कूटी की चाबी सौंपी। स्कूटी पाकर सभी विशेष योग्यजनों के चेहरे खिल उठे। समारोह में निवाई उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र सिंह गुर्जर, निवाई नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) महिमा डांगी, परिवीक्षा अधिकारी महेंद्र पींगोलिया, स्वयंसेवी संस्था योगेश प्रशिक्षण संस्थान के सीताराम स्वामी, महेंद्र खींची तथा छात्रावास अधीक्षक राजेश आदि उपस्थित रहे।

Check Also

विकास का पर्याय बनी मालपुरा विधानसभा, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में लिखी जा रही प्रगति की स्वर्णिम गाथा

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor विकास का पर्याय बनी मालपुरा विधानसभा, मंत्री कन्हैयालाल …