Breaking News

महंगाई स्थायी राहत कैम्प का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालपुरा में पालिकाध्यक्षा ने किया शुभारंभ।

महंगाई स्थायी राहत कैम्प का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालपुरा में पालिकाध्यक्षा ने किया शुभारंभ।

मालपुरा (टोंक) – 26 अप्रैल 2023 बुधवार को तृतीय “महंगाई स्थायी राहत कैंप नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र – मालपुरा का  सोनिया सोनी अध्यक्ष एवं  राजपाल बुनकर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका मालपुरा द्वारा विधिवत शुभारम्भ किया गया। जिला कलेक्टर  के आदेशानुसार नगरपालिका मालपुरा द्वारा तृतीय “महंगाई स्थायी राहत कैंप का शुभारम्भ बुघुवार 26 अप्रैल 2023 को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालपुरा में सोनिया सोनी अध्यक्ष एवं राजपाल बुनकर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका मालपुरा द्वारा किया।

इस अवसर पर सोनिया सोनी अध्यक्ष नगरपालिका मालपुरा द्वारा कहा कि महंगाई राहत स्थायी कैम्प में लाभार्थी अपने जनआधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। राजपाल बुनकर अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि नगरपालिका मालपुरा द्वारा कार्यालय नगरपालिका परिसर, बस स्टेण्ड, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालपुरा में महंगाई राहत स्थायी केम्प एवं वार्डवार महंगाई राहत केम्प प्रशासन शहरों के संग अभियान संचालित करवाये जा रहे है जिसके लिये नगरपालिका मालपुरा द्वारा माकुल व्यवस्थाएं करवायी गई है साथ ही राज्य सरकार की थीम के अनुकुल केम्पों में व्यवस्थाएं करवायी गई है। जिसकी जिला कलेक्टर द्वारा भी सराहना करते हुए अन्य अधिकारियों को भी नगरपालिका मालपुरा के अनुसार कैम्पों में व्यवस्थाएं करवाये जाने हेतु आदेशित किया गया है। नगरपालिका मालपुरा द्वारा महंगाई राहत कैम्पों दौरान अब तक गैस सिलेण्डर योजना के 377, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के 640, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूट पैकेट योजना के 772, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के 323, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 408, मुख्यमंत्री चिरजीवी स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा योजना के 855, कामधेनू बीमा योजना के 142 पंजीकरण किये जा चुके है।

तत्पश्चात कृष्णावतार त्रिवेदी पर्यवेक्षक प्रशासन शहरों के संग अभियान अजमेर संभाग द्वारा नगरपालिका मालपुरा कार्यालय परिसर में संचालित महंगाई राहत स्थायी केम्प का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान पर्यवेक्षक ने लाभार्थियों को पंजीकरण कीट का वितरण किया गया पंजीकरण कीट पाकर लाभार्थियों ने राजपाल बुनकर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका मालपुरा का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा कि नगरपालिका मालपुरा द्वारा महंगाई राहत स्थायी केम्पों के लिये माकुल व्यवस्थाएं की गई है। अजमेर संभाग पर्यवेक्षक ने भी राज्य सरकार की थीम अनुसार नगरपालिका मालपुरा द्वारा केम्प में की गई व्यवस्था की प्रशंसा की। इस अवसर पर सोनिया सोनी अध्यक्ष राजपाल बुनकर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका मालपुरा, पार्षद कैलाशी देवी, युधिष्टर सिन्धी, एडवोकेट पुरूषोतम सैनी, प्रियांश विजय कनिष्ठ अभियन्ता, मोहित विजय कनिष्ठ सहायक, सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …