Breaking News

जिला मुख्यालय पर 29 और 30 मार्च को राजस्थान संस्कृति महोत्सव का आयोजन।

जिला मुख्यालय पर 29 और 30 मार्च को राजस्थान संस्कृति महोत्सव का आयोजन।
टोंक, 27 मार्च।

जिला मुख्यालय पर श्राजस्थान संस्कृति महोत्सव का भव्य आयोजन 29 और 30 मार्च को होगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव जिले के सभी उपखंडों में 2 से 10 अप्रैल तक मनाया जाएगा। लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर पूरे राज्य में श्राजस्थान संस्कृति महोत्सवश् का आयोजन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने बताया कि जिला मुख्यालय पर श्राजस्थान संस्कृति महोत्सवश् के दौरान रन फॉर राजस्थान, खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, माउंटेन ट्रेकिंग आदि का आयोजन होगा। 29 मार्च को सुबह 8 बजे नेहरू पार्क (सवाई माधोपुर चौराहा) से बड़ा कुआं, घंटाघर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना केंद्र तक रन फॉर राजस्थान का आयोजित होगी। इसी दिन सुबह 10 से 5 बजे तक बैडमिंटन, फुटबॉल, किक्रेट जैसी खेल स्पर्धाएं होंगी। 29 मार्च को ही शाम बजे कृषि ऑडिटोरियम में सुदेश शर्मा एवं अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा ने बताया कि 30 मार्च को सुबह 7 बजे वन खंड कच्चा बंधा, बमोर दरवाजा से प्रारंभ होकर रसिया की छतरी तक माउंटेन ट्रेकिंग आयोजित होगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से टोंक के खेल स्टेडियम में सितोलिया, रस्साकशी जैसी ग्रामीण एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 30 मार्च को शाम 6 बजे कृषि ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें पद्म श्री अनवर खान और मोती खान ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। जिले के सभी उपखंडों में राजस्थान संस्कृति महोत्सव का आयोजन 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक होगा, जहां कार्यक्रमों के आयोजन का प्रभारी संबंधित उपखंड अधिकारियों को बनाया गया है। रन फॉर राजस्थान के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद कोली को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन का जिम्मा जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत को दिया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रभारी जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल शर्मा को बनाया गया है। माउंटेन ट्रैकिंग के आयोजन का प्रभार जिला मंडल वन अधिकारी घनश्याम गुप्ता को सौंपा गया है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पर्यटन स्वागत केंद्र, सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक को समन्वयक और लोक सेवाएं, टोंक के सहायक निदेशक को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।

Check Also

कृषि एवं पशुपालन में किसान नवीन तकनीक अपनाएं : प्रो. एस.पी. सिंह बघेल

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर …