Breaking News

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ताओं को किया जागरूक।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ताओं को किया जागरूक।
मालपुरा (टोंक) –
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त शासी संस्था के नेहरू युवा केन्द्र टोंक के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के निर्देशानुसार आज बुधवार को नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर मालपुरा द्वारा रेल्वे स्टेशन, शास्त्री नगर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर अधिकारों के प्रति जागरूक किया। नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दुनियाभर के उपभोक्ताओं के लिए 15 मार्च का दिन काफी खास है।
इस दिन को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ‘वर्ल्ड कंज्यूमर राइट्स डे’ यानी विश्व उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उपभोक्ताओं को जागरुक किया जाता है। साथ ही यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाती है कि बाजारवाद की आड़ में उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ न हो।
इस जागरूकता कार्यक्रम में सचिव गिरधारी ठागरिया,जीतेन्द्र सुकरिया, निर्मल वर्मा, संजय,आशा,कोमल,नैना, प्रियंका आदि सहित अन्य स्वयंसेवकों ने उपभोक्ताओं को जागरूक किया।

Check Also

सवालों से प्रचार तकः बदलती कलम पर बड़ा सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor सवालों से प्रचार तकः बदलती कलम पर बड़ा …