Breaking News

आशा सहयोगिनियों को बैग व रजिस्टर देकर बढाया मनोबल।

आशा सहयोगिनियों को बैग व रजिस्टर देकर बढाया मनोबल।

टोंक, 10 फरवरी।

निवाई ब्लॉक कि पीएचसी मुण्डिया स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ सुरभि सैन ने अपने स्वास्थ्य कल्याण केंद्र पर कार्यरत आशा सहयोगिनी सुशीला चौधरी को बैग, पेन व रजिस्टर देकर उनका मनोबल बढ़ाया। सीएचओ सुरभि सैन ने बताया कि आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभाग की विभिन्न योजनाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस अवसर पर सुशीला चौधरी ने कहा कि सीएचओ द्वारा दिए गए पारितोषिक से मुझे काफी संबल मिला है। इसी प्रकार उनियारा ब्लॉक के सीएचसी अलीगढ़ के डाबला उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम स्मिता मिश्रा के द्वारा आशा सहयोगिनी कांति शर्मा, कविता मीणा एवं अर्चना गुर्जर को तथा देवली ब्लॉक में नासिरदा पीएचसी के उपस्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुरा पर कार्यरत एएनएम भंवरी देवी ने आशा सहयोगिनी रामधनी बैरवा को पारितोषिक देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …