Breaking News

तीसरे दिन भी राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

तीसरे दिन भी राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

टोडारायसिंह (टोंक) –

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आहवान पर आज गुरूवार दिनांक 19.01.2023 को भी लगातार तीसरे दिवस टोडारायसिंह शाखा के कर्मचारियों ने दोपहर बाद कार्यालय के बाहर पेन डाउन कर प्रदर्शन किया। राजस्थान राज्य राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ टोंक जिलाध्यक्ष राजाराम धाकड़ एवं शाखा टोडारायसिंह के अध्यक्ष वीरबहादुरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए एलान किया कि मांगे नहीं मानी गई तो आन्दोलन के अगले चरण में आगामी 20 जनवरी को भी उपखण्ड एवं तहसील कार्यालय में कार्यरत समस्त राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा दोपहर बाद कार्य बहिष्कार किया जाएगा एवं 31 जनवरी को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में शामिल होगें।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …