Breaking News

एनीमिया की दर कम करने को लेकर शक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित।

एनीमिया की दर कम करने को लेकर शक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित।
टोंक, 18 जनवरी।

एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कल शक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवप्राज मीणा ने बताया कि एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत बच्चों, किशोर-किशोरियो, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में एनीमिया की दर को कम करने के लिए जिले में माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्रो, उप स्वास्थ्य केन्द्रो, पीएचसी, सीएचसी व राजकीय चिकित्सा संस्थानो पर शक्ति दिवस आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय व लाभार्थियों में एनीमिया नियंत्रण के लिए स्क्रीनिंग, हिमोग्लोबीन की जांच उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एनीमिया से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें एनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार तथा एनीमिया के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Check Also

स्पीड पोस्ट से पहुँचा सनसनीखेज आरोपपत्र, पालिका अध्यक्ष – ईओ – बाबू पर 65 लाख के राजकोषीय नुकसान व घूसखोरी के गंभीर आरोप

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor स्पीड पोस्ट से पहुँचा सनसनीखेज आरोपपत्र, पालिका अध्यक्ष …