Breaking News

खेल को खेल की भावना से खेलें – यशवीर शूरा

खेल को खेल की भावना से खेलें – यशवीर शूरा

टोडारायसिंह (टोंक) –

नेहरू युवा केंद्र संगठन ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) नेहरू युवा केंद्र टोंक के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के निर्देशानुसार नेहरू नवयुवक शहर मंडल टोडारायसिंह के तत्वाधान में दिनांक कल 5 जनवरी 2023 को अंबेडकर छात्रावास टोडारायसिंह में ग्राम संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी यशवीर शूरा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए खेल खेलना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधी दर्शन समिति के ब्लॉक सहसंयोजक एवं राजस्थान जाट महासभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से आज के युग में हमारा युवा वर्ग खेल से दूर होकर मोबाइल में व्यस्त होता जा रहा है।

वह हमारे समाज के लिए चिंतनीय विषय है। इसी मोबाइल की लत से छुटकारा दिलवाने के लिए हमारी सरकारें इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा कर युवाओं में खेल के महत्व को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है,जो प्रशंसनीय कार्य है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार के द्वारा युवाओं में खेल की भावना को जागृत करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है।

इसी प्रकार से केंद्र सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में ब्लॉक संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवा कर हमारे देश के छोटे कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई जा रही हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गांधी दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक मोहन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, नगर पालिका पार्षद नौरतमल वर्मा, नेता प्रतिपक्ष लव कुश वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि हनुमान सिंहल, नेहरू नवयुवक मंडल सांडला के पूर्व अध्यक्ष आजाद देशवाली, नेहरू युवा केंद्र टोंक मालपुरा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनीष बैरवा,

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता नेहरू नवयुवक शहर मंडल टोडारायसिंह अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, सचिव अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, नेहरू युवा केंद्र टोंक टोडारायसिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवराज गुर्जर, नेहरु युवा मंडल पंवालिया अध्यक्ष राकेश चौधरी, सांडला वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष शराफत अली खान सहित 150 खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

Check Also

कृषि एवं पशुपालन में किसान नवीन तकनीक अपनाएं : प्रो. एस.पी. सिंह बघेल

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर …