Breaking News

पालिका ईओ व पार्षद के बीच बनी मांगो को लेकर सहमति, पार्षद ने तोड़ा आमरण अनशन।

पालिका ईओ व पार्षद के बीच बनी मांगो को लेकर सहमति, पार्षद ने तोड़ा आमरण अनशन।

मालपुरा (टोंक) –

आखिर पालिका के कार्यवाहक ईओ व आमरण अनशन पर बैठे पार्षद के बीच सहमति बन ही गई। नगर पालिका पार्षद सुरेन्द्र राव द्वारा पालिका के बाहर किए जा रहे आमरण अनशन के स्थल पर दूसरे दिन कार्यवाहक ईओ देशराज मीणा पार्षदो के साथ पहुंचे। जहां मांगो को लेकर सहमति बनी। जिसके बाद पार्षदों की मौजूदगी में पार्षद सुरेन्द्र सिंह का आमरण अनशन तुड़वाया गया। उल्लेखनीय है कि पार्षद को पालिका से प्रतिलिपियों की नकल नहीं मिलने के कारण आमरण अनशन शुरु किया था। वही सूत्रों की माने तो पार्षद के भी कुछ अपने कार्य नही हो रहे थे। जिसको लेकर भी नाराजगी थी। | आज पालिका ईओ के द्वारा प्रतिलिपियों की नकल देने का आश्वासन दिया गया तो पार्षद ने आमरण अनशन को तोड़ा।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …