Breaking News

गहलोत सरकार राजस्थान में पूर्णतया विफल साबित हुई- आसिफ नकवी

गहलोत सरकार राजस्थान में पूर्णतया विफल साबित हुई- आसिफ नकवी

मालपुरा (टोंक)-


आज गुरुवार को मालपुरा उपखंड क्षेत्र में भाजपा द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री आसिफ नकवी ने टोरडी ग्राम में जन आक्रोश यात्रा में भाग लिया। प्रदेश मंत्री आसिफ नकवी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की गहलोत सरकार राजस्थान में पूर्णतया विफल साबित हुई है।

कांग्रेस राज में प्रदेश की बहू बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या लूट जैसी संगीन वारदातें हो रही है। प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल फैला हुआ है लेकिन कांग्रेस की प्रदेश सरकार अपने हुक्मरानों को खुश करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में लगी हुई है।

नकवी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने घोषणापत्र में पैराटीचर्स को नियमित करने की बात भी कही थी लेकिन आज प्रदेश के पैरा टीचर गहलोत सरकार के छलावे के कारण दर-दर भटक रहे हैं। नकवी ने आगे कहा कि प्रदेश में फैले इस जंगलराज को जल्द ही प्रदेश की जनता जवाब देगी। प्रदेश की जनता अब जान चुकी है की जादूगर का जादू अब खत्म होने वाला है।

प्रदेश की जनता आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएगी। जनाक्रोश यात्रा में मालपुरा पंचायत समिति प्रधान सकराम चोपड़ा, यात्रा सह संयोजक नरेंद्र जैन, मालपुरा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, टोरडी सरपंच हेमेंद्र सिंह, जिला आयोजना समिति सदस्य डॉ अंकित जैन सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …