Breaking News

टोंक पुलिस को मिली कामयाबी, गुमशुदा निधि,जैन बैंगलोर में मिली।

टोंक पुलिस को मिली कामयाबी, गुमशुदा निधि,जैन बैंगलोर में मिली।

मालपुरा -02 दिसम्बर 2022

टोंक पुलिस को मिली कामयाबी। गुमशुदा निधि जैन बैंगलोर में मिली। मनीष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशन और राकेश कुमार बैरवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा के सुपरविजन व सुशील मान CO मालपुरा के नेतृत्व में टोंक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण तकनीकी सुराग मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए टोडारायसिंह से गुमशुदा निधि जैन को दातार सिंह थानाधिकारी टोडारायसिंह ने बैंगलोर के होस्कोटे नामक स्थान से दस्तयाब कर लिया है। बैंगलोर ग्रामीण पुलिस का भी मिला सहयोग। बालिका को लेकर टीम टोंक के लिए रवाना होगी। महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद अधिक दूरी को देखते हुए आज सुबह ही थानाधिकारी टोडारायसिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम हवाई जहाज़ से बैंगलोर भेजी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक कर रहे थे मॉनीटर। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा व CO मालपुरा तीनों बैंगलोर पुलिस के लगातार संपर्क में थे। CO सुशील मान व थानाधिकारी दातार सिंह, साइबर सेल व अन्य पुलिसकर्मी लगातार प्रयासरत थे, आख़िर मेहनत रंग लाई।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …