Breaking News

सिक्युरिटी प्रशिक्षण एवं परीक्षा का आयोजन 5 से 12 दिसम्बर तक।

सिक्युरिटी प्रशिक्षण एवं परीक्षा का आयोजन 5 से 12 दिसम्बर तक।
टोंक, 29 नवम्बर।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी उदयपुर द्वारा सिक्युरिटी प्रशिक्षण एवं परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि एक दिवसीय परीक्षा चयन शिविर का आयोजन टोंक जिले की समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर 5 से 12 दिसंबर तक प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति टोडारायसिंह में 5 दिसंबर, मालपुरा में 6 को निवाई में 7 को, देवली में 8 को पीपलू में 9 को, उनियारा में 10, टोंक में 11 व 12 दिसंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …