Breaking News

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ।

मालपुरा –
मालपुरा उपखण्ड के रा उ मा वि राजपुरा में कक्षा एक से आठ तक के छात्र/ छात्राओं को आज दिनांक 29 सितंबर 2022, को विद्यालय प्रांगण में पूर्व प्रधान एवं वर्तमान पंचायत समिति सदस्य गोपाल गुर्जर के मुख्य आथित्य एवं ग्राम पंचायत के सरपंच धन्नालाल बेरवा की अध्यक्षता में बालक बालिकाओं को दूध पिलाकर एवं यूनिफॉर्म वितरण कर शुभारंभ किया गया। यूनिफॉर्म पाकर छात्र /छात्राओं के चेहरे खिल उठे। साथ ही छात्र-छात्राओं ने मीठे दूध का आनंद भी लिया।
इस अवसर पर शाला प्रधान जगदीश बंसल सहित शाला परिवार के सभी सदस्य राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय परिवार के सदस्य एवं काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …