Breaking News

मालपुरा उपखंड अधिकारी ने मतदाता जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन।

 

मालपुरा उपखंड अधिकारी ने मतदाता जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन।

 

मालपुरा-

महाविद्यालय में आज दिनांक 09 नवम्बर 2022 को ELC (Electoral Literacy Club) के अन्तर्गत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विशेष पुर्नरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत रामकुंमार वर्मा, उपखण्ड अधिकारी मालपुरा के द्वारा मतदाता जागरूकता पर पोस्टर का विमोचन किया गया।

उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने एवं मतदान हेतु प्रेरित किया तथा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वयं एवं अन्य नवमतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन ELC प्रभारी डॉ. कल्पना भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …