Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार, 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे मुलायम सिंह पिछले एक हफ्ते से इसी अस्पताल में भर्ती थे। बीती 2 अक्टूबर को उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल ने 9 अक्टूबर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि मुलायम सिंह यादव की हालत काफी नाजुक है और वे जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। आज खबर आई कि उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को बस से गुरुग्राम से सैफई ले जाया जा रहा है। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Check Also

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री कन्हैयालाल चौधरी

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार …