Chief Editor
जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज।
टोंक जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव दशरथ सिंह राठौड़ ने बताया की टोंक जिले में द्वितीय जिला स्तरीय रग्बी सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन निवाई रोड स्थित झिलाई में 01 अप्रैल 2022 को किया गया। जिसमें जिले के कुल 20 टीमों ने भाग लिया 16 पुरुष वर्ग जबकि 4 महिला वर्ग की टीमें रही। महिला वर्ग की पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में फाइटर डिफेंस एकेडमी विजेता रही जबकि उपविजेता एफडीए क्लब।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्थानीय सरपंच व भामाशाह देवनारायण गुर्जर, दशरथ सिंह राठौड़, जितेश कुमार कोषाध्यक्ष राजस्थानी फुटबॉल संघ केदार कोषाध्यक्ष टोंक, राजवीर सिंह राहुल सेन गजराज सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News