Breaking News

केच द रेन प्रोजेक्ट 2.0 के तहत हुआ जागरुकता रैली का आयोजन।

केच द रेन प्रोजेक्ट 2.0 के तहत हुआ जागरुकता रैली का आयोजन।

लावा –

मालपुरा उपखंड के लावा कस्बे में नेहरू युवा मंडल लावा व गॉड्स ग्रेस एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ जल संरक्षण जागरुकता रैली का कार्यक्रम आयोजित।

नेहरू युवा केंद्र टोंक के मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बैरवा ने बताया कि जागरुकता रैली की शुरुआत बृजलाल मंदिर से की गई व मुख्य बाजार से होते हुए महादेव मंदिर परिसर के यहाँ समाप्त हुई।

रैली का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने से था, इस दौरान गॉड्स ग्रेस एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के डायरेक्टर जाकिर हुसैन, संस्था प्रधान अली खान,हजारीपुरा मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, लावा मंडल के फैजल मोहम्मद, प्रहलाद भार्गव आदि उपस्थित रहे।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …