Breaking News

स्थानीय अर्धवार्षिक परीक्षाओं को भी बोर्ड परीक्षाओं की तरह सम्पन्न करवाये – गिरधर सिंह

स्थानीय अर्धवार्षिक परीक्षाओं को भी बोर्ड परीक्षाओं की तरह सम्पन्न करवाये – गिरधर सिंह

14 दिसंबर मंगलवार 2021

मालपुरा –

आज राज उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा में दिनांक 15 दिसंबर से शुरु होने जा रही अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर प्रधानाचार्य गिरधर सिंह ने अहम बैठक आयोजित की जिसमे पूरी पारदर्शिता और

कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षाओं को सम्पन कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए।
प्रधानाचार्य ने कहा कि कोविड के कारण काफी समय पश्चात परीक्षाओ का आयोजन होने जा रहा है।

अतः पूर्ण निष्ठा व कोविड से जुड़ी सावधानियों का पालन किया जाए साथ ही इन्हें बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही सम्पन्न कराए।
परीक्षा प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2 परियों में परीक्षा होगी जिसमें 1800 बच्चे सम्मिलित होंगे जो टोंक जिले में सर्वाधिक है।
व्याख्याता दीपक गुप्ता ने परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां दी व मास्क की अनिवार्यता बतायी।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …