Breaking News

पीपलू में जिलास्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

पीपलू में जिलास्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

पीपलू –

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का जिलास्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आज मंगलवार को जिलाध्यक्ष धनसिंह राजावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिला मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि

समारोह में मुख्य अतिथि एडीपीसी रमेश सिंह का संघ की ओर से माला पहना साफा बंधवाकर अभिनंदन किया गया। एडीपीसी रमेश सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद बैरवा ने

संगठन का उद्देश्य बताया और सक्रिय सदस्यों को जोड़ने पर दिया। इस मौके संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उबेदुल्लाह गाजी, तहसील अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सत्यनारायण चौधरी, दिनकर विजयवर्गीय, आशीष गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, श्योजीराम बैरवा, मोईन खान आदि

ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके महेंद्र सिंह, प्रभूलाल बजाज, आशाराम मीणा, शांति लाल मीणा, नारायण सिंह, हनुमान शर्मा, रूपनारायण लक्षकार, भंवरसिंह, मदनलाल बलाई, सोहनलाल वर्मा, शंकरलाल बैरवा, सुरेश चन्द शर्मा, रामेश्वर बैरवा, इरफान मोहम्मद आदि ने शिक्षक समस्याओं को रखा।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …