Breaking News

जोतिबा फुले की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर किया नमन।

 

जोतिबा फुले की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर किया नमन।

टोंक-

महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की एवं उनके जीवनकाल पर प्रकाश डाला। इस दौरान लवेश मीना ज़िला परिषद सदस्य टोंक ने बताया की महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले (११ अप्रैल १८२७ – २८ नवम्बर १८९०)

एक भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ”जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर १८७३ में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया।

महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।

इस दौरान साथ में नाथडी सरपंच कपिला गुर्जर सुथडा के पूर्व सरपंच मोहन गुर्जर मुकेश संजय , कुलदीप महावीर देवेन्द्र, धर्म राज मीणा, अभिषेक, आदि मोजूद रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …