Breaking News

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक।

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक।

लावा (मालपुरा)-

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र टोंक के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के निर्देशानुसार मालपुरा ब्लॉक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष बैरवा के नेतृत्व में आज मालपुरा उपखंड के लावा कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर लावा क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनीयो के साथ चर्चा कर गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को संतुलित पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया एवं प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी दी।
आशा सहयोगिनी सुनीता बैरवा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज जैन ने महिलाओं को संतुलित पोषण युक्त भोजन,हरी-पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित दालों युक्त खाद्य सामग्री आदि खाने की सलाह दी और महिलाओं को बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी|
इस अवसर पर आशा सहयोगिनीया,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं तथा किशोरिया उपस्थित रही।

Check Also

जिला कलक्टर और एसपी ने किया गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor जिला कलक्टर और एसपी ने किया गैस एजेंसी …