Breaking News

चार सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा

चार सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

दिनांक 10 अगस्त 2021
स्थान : मालपुरा,टोंक

चार सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए
मालपुरा नायब तहसीलदार हंसराज तोगड़ा को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा ।
एनएसयूआई टोंक जिलाध्यक्ष राहुल चन्देल के निर्देशानुसार आज मालपुरा में एनएसयूआई कार्यकर्ता निर्मल फुलवारिया के नेतृत्व में छात्रों ने राजकीय महाविद्यालय मालपुरा के अजय जाटव,आर्यन वर्मा, इरफान खान, संजय वर्मा, मनीष बैरवा, विकास वर्मा आदि छात्रों ने ज्ञापन सौंपा ।
चार सूत्रीय मांगें – परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी जमा करते समय ज्यादा फीस वसूली की जा रही हैं, फाइनल ईयर की परीक्षा तिथि निर्धारित करें, छात्र के परीक्षा में दस्तावेज की कमी रह जाए और बाद में रिजल्ट रुक जाता है तो उसका समाधान करें परिणाम नहीं रोकें, नये सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू की जाये।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …