Breaking News

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता की शपथ ली।

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता की शपथ ली।

@ लावा

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र टोंक के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के निर्देशानुसार मालपुरा ब्लॉक NYV मनीष बैरवा के नेतृत्व में आज मालपुरा उपखंड के लावा कस्बे में स्वच्छता की निम्न शपथ दिलवायी कि, हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा।
मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा।
सबसे पहले मैं स्वयं से,मेरे परिवार से,मेरे मोहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा।
मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न हीं होने देते।
इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा।
इस दौरान मालपुरा ब्लॉक NYV मनीष बैरवा नेहरू नवयुवक मंडल के शिव कुमार बागडी, राजेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र धवन, दीपचंद सिंघाडिया, विकास चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

डिग्गी में ‘फ्री एसी’ का नया खेल! ऑफरों की चमक में छिपे सवाल, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor डिग्गी में ‘फ्री एसी’ का नया खेल! ऑफरों …