Breaking News

पालिका अध्यक्ष ने खुद दिया अपनी विफलता का परिचय, ऐसी पालिका अध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए – मेहंदवास्या

पालिका अध्यक्ष ने खुद दिया विफलता का परिचय,ऐसी पालिका अध्यक्ष को देना चाहिए इस्तीफा – पवन मेहंदवास्या।

मालपुरा-

नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन मेहंदवास्या ने पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मालपुरा शहर में बेशकीमती जमीनो पर अतिक्रमियों के हौसले बुलंद की बात करके पालिका अध्यक्ष खुद अपनी विफलता का परिचय जनता के समक्ष दे दिया है, इस विफलता पर पालिका अध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि मालपुरा का विकास हो सकें।

पालिका उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पालिका अध्यक्ष को यह पता नही कि नगर पालिका क्षेत्र में क्या हो रहा है, क्योंकि वह नगर पालिका तो आती नही है जो उनको क्या पता चले। पालिका द्वारा अतिक्रमियों को तो खुद शह देकर अतिक्रमण करा रही है , जब विपक्षी पार्षदों द्वारा यह मुद्दा उठाया तो खुद का बचाव करने के लिये स्वायत शासन विभाग को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की मांग कर रही है, इससे जाहिर हो गया है कि पालिकाध्यक्ष का 4 माह का कार्यकाल केवल विफलता से भरा है , जनता को केवल विकास चाहिए जो नही पा रहा है। इसलिये विफलता को देखते हुए पालिकाध्यक्ष को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।

पालिकाध्यक्ष की शह पर हो रहे है अतिक्रमण और आखिर क्यों पालिकाध्यक्ष कतरा रही है अतिक्रमण को हटाने से- मेहंदवास्या

अतिक्रमण हटाने की पुरी जिम्मेदारी पालिका की होती है।

पालिका उपाध्यक्ष पवन मेहंदवास्या ने पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पालिका अध्यक्ष की शह पर अतिक्रमण होने के बावजूद खुद का व अतिकर्मियों का बचाव करने के लिये स्वायत शासन विभाग को पत्र लिखा है।

पालिका उपाध्यक्ष पवन मेहंदवास्या ने बताया कि पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वायत्त शासन विभाग की निदेशक को पत्र लिखकर बताया है कि मालपुरा में भूमाफिया के हौसले बुलंद हो रहे है और लॉकडाउन के दौरान नगर पालिका की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हो गया है।

पालिका उपाध्यक्ष ने बताया कि पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकडाउन के दौरान अतिक्रमण हो रहा था तो पालिका अध्यक्ष को यह भी पता नही लग पाया कि पालिका की सरकारी बेशकीमती जमीनों अतिक्रमण किस के द्वारा किया जा रहा है , क्योंकि उस समय जब अतिक्रमण हो रहा था क्या पालिका अध्यक्ष सो रही थी या उसकी शह पर ही अतिक्रमण जो रहा था। इसका जवाब मालपुरा की जनता को देना चाहिए।

पालिका उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब पालिका अध्यक्ष को अतिक्रमण की जानकारी है तो अब तक पालिका द्वारा अतिक्रमियो के विरुद्ध क्या – क्या कार्यवाही की गई है ऒर अतिक्रमण को लेकर किस किस को नोटिस जारी किये गए है।

Check Also

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी, आमजन बहाव क्षेत्र में आवागमन नहीं करें

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी, …