Chief Editor
विधायक श्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
पचेवर का आकस्मिक निरीक्षण
पचेवर (मालपुरा,टोंक)
पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र कुमार जैन नीटू ने बताया की विधायक श्री कन्हैया लाल चौधरी ने ग्राम पंचायत पचेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण प्रधान सकराम चोपड़ा, बीसीएमएचओ डॉ संजीव चौधरी को साथ लेकर किया। पीएचसी निरीक्षण के दौरान अरविंद कुमार जैन संयोजक पचेवर मंडल हरीशचंद्र पाराशर गोपाल दत्त दायमा विमल कुमार जैन अरुण जैन उमेद सिंह ललित मोहन जांगिड़ रमेश टेलर सत्यनारायण साहू रामेश्वर गोदारा प्रधान प्रधान जाट यादराम दगोलिया ओम प्रकाश वर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपस्थित चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ नितिन एवं अन्य कर्मचारियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें जल्द से जल्द विधायक मद से चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए बीसीएमएचओ को निर्देश दिए।
विधायक मदद से चिकित्सीय उपकरणों हेतु 15 से 20 लाख रुपए एवं सिविल कंस्ट्रक्शन हेतु पंचायत समिति मालपुरा से 20 लाख रुपए दिए जाएंगे । जल्दी ही हॉस्पिटल को विधायक मद से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, जनरेटर, वाशिंग मशीन, बेबी वार्मर, व्हीलचेयर, ड्रेसिंग टोली, स्ट्रैचर, इलेक्ट्रॉनिक संक्शन मशीन, पोर्टेबल नेबुलाइजर, बेड साइड लॉकर, वेटिंग चेयर, आरओवाटर की मशीन, मैनुअल बीपी इंस्ट्रूमेंट, टेबल टॉप पल्स ऑक्सीमीटर एवं अन्य चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News