
Chief Editor
IFWJ ने टोंक जिले में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, गोपाल नायक को मिली मालपुरा-टोडारायसिंह की जिम्मेदारी
मालपुरा (टोंक)। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार एवं अजमेर संभाग प्रभारी प्रवीण बूथरा की अनुमति से जिला अध्यक्ष टोंक प्रेम रघुवंशी ने जिले के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जिला अध्यक्ष प्रेम रघुवंशी ने बताया कि टोंक विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नासिर खान, देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी महेंद्र कुमार सैनी (नगर फोर्ट), निवाई विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी कमल मीणा (निवाई) तथा मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी गोपाल नायक (मालपुरा) को मनोनीत किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव-नियुक्त प्रभारी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ पत्रकार हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। रघुवंशी ने यह भी बताया कि IFWJ टोंक जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News