Breaking News
Oplus_16908288

देवनारायण एवं कालीबाई स्कूटी योजना की अस्थायी वरीयता सूची जारी, छात्राएं 1 जून तक करवा सकेंगी संशोधन

देवनारायण एवं कालीबाई स्कूटी योजना की अस्थायी वरीयता सूची जारी, छात्राएं 1 जून तक करवा सकेंगी संशोधन

मालपुरा (टोंक)। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना तथा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना सत्र 2025-26 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाली छात्राओं की अस्थायी वरीयता सूची जारी कर दी गई है।

Oplus_16908288
जारी सूचना के अनुसार सूची में दर्ज छात्राओं के नाम, पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, जाति, श्रेणी, विशेष योग्यजन वर्ग, मोबाइल नंबर, अल्पसंख्यक वर्ग, बैंक खाते एवं अन्य जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर छात्राएं ई-मित्र के माध्यम से जनआधार में आवश्यक संशोधन करवाकर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में “Update Jan Aadhar Details” विकल्प पर क्लिक कर 1 जून 2026 तक ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगी।
वहीं, आवेदन में 12वीं कक्षा के प्राप्तांक, प्रतिशत, अंतिम परीक्षा के संकाय, विद्यालय के प्रकार अथवा बोर्ड संबंधी किसी प्रकार की आपत्ति होने पर छात्राओं एवं अभिभावकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर 1 जून 2026 तक संबंधित महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा करवाना होगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र छात्राओं से समय सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन करवाने की अपील की है, ताकि अंतिम वरीयता सूची जारी करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

Check Also

टोड़ारायसिंह में हिंदू नववर्ष व राजस्थान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य भगवा रैली ने रचा उत्सव का माहौल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor टोड़ारायसिंह में हिंदू नववर्ष व राजस्थान दिवस पर …