Breaking News

जिला कलक्टर और एसपी ने किया गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर और एसपी ने किया गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण
गैस एजेंसियों को नियमानुसार आपूर्ति के निर्देश
टोंक,। वर्तमान में मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के मध्यनजर एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध संग्रहण और कालाबाजारी की निगरानी के लिए जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने शनिवार को जिला मुख्यालय के बुंदेल गैस एजेंसी, छावनी रोड का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसी के सॉफ्टवेयर और सिस्टम में एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग एवं डिलिवरी की अपडेट स्थिति को देखा। उपस्थित उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, जिसमें अधिकतर समस्या बुकिंग से संबंधित थी। यह समस्या सर्वर डाउन होने के कारण उत्पन्न हो रही थी। गैस एजेंसी संचालक ने बताया गया कि उनके पास सप्लाई समुचित रूप से प्रतिदिन नियमित रूप से आ रही है।
मौके पर जिला कलक्टर ने आमजन को बुकिंग के संबंध में धैर्य रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि बुकिंग के अनुसार सप्लाई नियमित रूप से हो रही है। किसी प्रकार का पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने गैस एजेंसी के संचालक को निर्देशित किया है कि वह नियमानुसार बुकिंग एवं डिलिवरी सुनिश्चित करें। साथ ही वास्तविक पंजीकृत उपभोगता को ही ओटीपी के माध्यम से घरेलू गैस सिंलेडर की होम डिलिवरी की जाए।
जिला कलक्टर ने जिला रसद अधिकारी इन्द्रपाल मीना को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में परेशानी आने पर हेल्प लाईन नं. 112, 14435 व 181 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। इस संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करनें के निर्देश दिए। निरीक्षण में उपखंड अधिकारी टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया एवं रसद विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहें।

Check Also

मंदिर माफी से श्मशान भूमि तक भूमाफियाओं का कब्जा, मालपुरा में राजस्व तंत्र कटघरे में ?

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor मंदिर माफी से श्मशान भूमि तक भूमाफियाओं का …