Breaking News

पुलिस थाना डिग्गी की नशे के विरूद्ध बडी कार्यवाही

पुलिस थाना डिग्गी की नशे के विरूद्ध बडी कार्यवाही

मालपुरा (टोंक)। पुलिस थाना डिग्गी की नशे के विरूद्ध बडी कार्रवाई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ 542 ग्राम अफीम व 16.876 किलोग्राम गांजा किया जब्त। जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम व गांजा की बाजार कीमत करीब 11.15 लाख रूपये। थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया की दिनांक 15.05.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा डिग्गी मे गुलाब पुत्र रामचन्द्र टांक निवासी डिग्गी के घर पर अवैध मादक पदार्थ है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने कस्बा डिग्गी मे जाकर जाटों के मोहल्ले में स्थित गुलाब टांक के मकान पर जाकर तलाशी ली तो गुलाब टांक के मकान मे 542 ग्राम अफीम व 16.876 किलोग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 8/18, 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण कर अनुसंधान थानाधिकारी पचेवर के जिम्मे किया गया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …